अब करीना कर रही हैं इमरान की सिफारिश

खबर यह है कि करीना मिलन लथुरिया की वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई के सीक्वल में वह काम कर रहीं हैं लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला की इस फिल्म में शाहिद कपूर छोटा राजन के रूप में काम करने वाले हैं तो करीना ने मिलन को शाहिद की जगह इमरान को लेने की सिफारिश कर डाली।
वैसे तो इस फिल्म में करीना की जोड़ी अक्षय के साथ है। साथ ही शाहिद और करीना के बीच एक भी सीन नहीं होगा, लेकिन करीना किसी भी तरह के कोई झंझट में नहीं पड़ना चाहती। इसलिए उन्होंने तुरंत इमरान खान का नाम आगे कर दिया।
इतना ही नहीं इमरान का पक्ष लेते हुए करीना ने यह कहा कि शाहिद से बेहतर तो इमरान खान है। साथ ही उनकी काई फिल्में भी हीट हो चुकी है। अब चूकि करीना और मिलन अच्छे दोस्त है तो निर्देशक मिलन भी करीना की इस सिफारिश पर गौर फरमा रहें हैँ।
इमरान खान करीना कपूर बॉलीवुड वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई शाहिद कपूर bollywood imran khan kareena kapoor once upon a time in mubai shahid kapoor


Click it and Unblock the Notifications