धुएं के छल्ले उड़ाती और जाम टकराती दिखीं करीना

कहीं आप ये तो नहीं सोच रहे कि शायद सैफ से किसी कहासुनी के बाद करीना बार में अपना गम भुलाने चली गईं। जी नहीं दरअसल ये सीन है मधुर भंडारकर की फिल्म हीरोइन का जिसमें करीना मेन लीड में नज़र आएंगी।
सफलतापूर्वक अपनी फिल्म हीरोइन के शूट के आखिरी पड़ाव पर पहुंचने पर निर्देशक मधुर भंडारकर काफी खुश हैं और अपनी इसी खुशी के चलते उन्होंने ट्वीटर पर हीरोइन फिल्म की कुछ तस्वीरें डालने के साथ यह भी लिखा है "माइ हिरोइन करीना...बोल्ड, अनसेंसर्ड...लाइक नेवर बीफोर।"
26 मई को मधुर भंडारकर ने ट्वीट किया "कल हीरोइन फिल्म के तीसरे शूटिंग शेड्यूल के खत्म होने पर मैं अपनी फिल्म से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं।" उन्होंने ये भी कहा कि इस फिल्म का सॉंग हलकट जवानी जिसे सुनिधी चौहान से गाया है वो भी रिकॉर्ड हो चुका है।
मधुर भंडारकर की हीरोइन फिल्म हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री की हीरोइन्स के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म परदा उठाएगी उस सच से जो फिल्मी दुनिया की चकाचौंध और लाइमलाइट के पीछे होती है। इंडिया जहां फिल्म इंडस्ट्री के सितारों को भगवान तक मान लिया जाता है वहां हीरोइन फिल्म दर्शकों को रुबरु कराएगी इन सितारों की जिंदगी के उन पहलुओं से जो अब तक हर किसी से अछूता है।


Click it and Unblock the Notifications