2018 की खान #Blockbuster...हीरोइन भी हो गई फाइनल
आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान रिलीज़ से पहले ही काफी न्यूज़ बना चुकी है। फिल्म में दो सुपरस्टार्स के बाद अब तीसरा सुपरस्टार भी फाइनल हो गया है।
आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान 2018 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी इसमें तो कोई दो राय नहीं है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और आमिर खान के बाद अब फिल्म का तीसरा सुपरस्टार भी फाइनल हो गया है। जी हां, यानि कि फिल्म की हीरोइन।
अभी तक वाणी कपूर और अनुष्का शर्मा के नाम की चर्चा फिल्म के साथ जुड़ी हुई थी लेकिन अब माना जा रहा है कि फिल्म के लिए करीना कपूर खान के नाम पर फाइनली मुहर लग चुकी है।

ये तीसरी बार होगा जब करीना कपूर खान आमिर खान के साथ काम कर रही हैं। इसके पहले वो तलाश और 3 इडियट्स में आमिर के साथ काम कर चुकी हैं। वहीं उन्होंने हाल ही में कहा था कि आमिर उनके फेवरिट को स्टार हैं।
[#MustRead: 800 करोड़ के लिए साथ आएंगे शाहरूख - आमिर?]
इस फिल्म को विजय कृष्ण आचार्य डायरेक्ट कर रहे हैं इससे पहले उन्होंने धूम 3 में आमिर खान के साथ काम किया था। सबसे पहले फिल्म के लिए आलिया भट्ट का नाम सामने आ रहा था। आमिर फिल्म में आलिया को चाहते थे। लेकिन आदित्य चोपड़ा फिल्म में वाणी कपूर को लेना चाह रहे थे।
अब इन दोनों को ना लेकर करीना कपूर का नाम लगभग कन्फर्म हुआ है। करीना कपूर वैसे भी उस खान क्लब का हिस्सा हैं जहां बहुत कम लोग होते हैं। यानि कि वो हीरोइनें जिन्होंने तीनों खान के साथ काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications