"कैटरीना और दीपिका के साथ फंसने से अच्छा है मैं मर जाऊं"
करीना कपूर कितना बिंदास बोलती हैं ये तो सब ही जानते हैं और इस बार कॉफी विद करण में उन्होंने रणबीर कपूर की दोनों एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण पर मज़ेदार बयान दे डाला।
करीना कपूर जब बोलती हैं बिंदास ही बोलती हैं। अगले हफ्ते वो कॉफी विद करण में आने वाली हैं और इस शो में भी उन्होंने ऐसे ऐसे जवाब दे डाले कि आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
सबसे मज़ेदार सवाल था उनकी दोनों एक्स भाभियों पर। यानि कि कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण पर। करीना से करण जौहर ने पूछा कि अगर लिफ्ट में दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के साथ फंस गई तो क्या करेंगी।

बेबो का जवाब इतना बिंदास था कि सब हंसते हंसते लोटपोट हो गए। उनका कहना था कि अगर ऐसा हुआ तो वो खुद को ही मार डालेंगी। कम से कम ऐसी हालत यानि कि प्रेगनेंसी के टेंशन के साथ ये टेंशन तो नहीं संभलेगी।
[[प्रेगनेंट करीना कपूर और उनकी ये 10 तस्वीरें देख हंसते रह जाएंगे] ]
गौरतलब है कि करण जौहर ने ये एपिसोड काफी पहले शूट कर लिया था और अब वो नए साल में बेबो और सोनम का ये एपिसोड टेलीकास्ट करेंगे। इसलिए इस एपिसोड में करीना प्रेगनेंट दिखेंगी।
[[#Funny: 'कहो ना प्यार है' के इस सीन में गलती से करीना कपूर दिख गईं!]]
वैसे ये पहली बार नहीं है कि करीना कपूर के किसी जवाब पर लोग बस हंस दिए हों, उनकी ज़्यादातर बातें चुटकुले ही होती हैं। अगर यकीन नहीं है तो यहां देख लीजिए -


Click it and Unblock the Notifications