तैमूर के छोटे भाई से खुद मिलवाएंगे तैमूर - सैफ अली खान - करीना कपूर खान का खास प्लान
करीना कपूर खान और सैफ अली खान 21 फरवरी को अपने छोटे बेटे के जन्म की खुशी मना चुके हैं। वहीं तैमूर अली खान भी अपने छोटे भाई का अपने नए घर में स्वागत कर चुके हैं। लेकिन अब तक इस बच्चे की ना तो किसी ने झलक देखी है और ना ही इस बच्चे का किसी को नाम पता है।
हालांकि, कुछ ही दिन पहले, करीना कपूर खान और सैफ अली खान के नए घर में बच्चे के नामकरण संस्कार का फंक्शन हो चुका है। अब रिपोर्ट्स की मानें तो करीना कपूर खान और सैफ अली खान बेहद अलग तरीके से अपने छोटे बेटे को दुनिया से मिलवाएंगे।

दरअसल, करीना कपूर खान ने जब से इंस्टाग्राम पर कदम रखा है, वो काफी एक्टिव रहती हैं। और वो इसी माध्यम से अपने छोटे नवाब को दुनिया से मिलवाने का प्लान कर रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो करीना की ओर से तैमूर ही अपने छोटे भाई से मिलवा सकते हैं।
अफवाहों की मानें तो करीना कपूर खान और सैफ अली खान के छोटे बेटे का नाम फैज़ हो सकता है। ये नाम तैमूर के लिए तय किया गया था लेकिन तब करीना को ये नाम ज़्यादा पसंद नहीं आया था।
अब देखते हैं कि इस नन्हें पटौदी की झलक फैन्स को कब मिलती है, तब तक आप उनके बड़े भाई तैमूर की कुछ बेहद खास तस्वीरें देख लीजिए।

चार साल के तैमूर
तैमूर अली खान, चार साल के हो चुके हैं लेकिन अभी भी वो मीडिया के सबसे फेवरिट बच्चे हैं। तैमूर की तस्वीरों के लिए हमेशा होड़ लगी रहती हैं। अब तो तैमूर ने भी कैमरों को नो फोटो कहना सीख लिया है। लेकिन फिर भी उनकी तस्वीरें आए दिन मीडिया पर वायरल रहती हैं।

करीना का मां का दिल
करीना कपूर का कहना है कि सैफ ऐसा मानते हैं कि करीना कपूर तैमूर की हर बात मानकर उन्हें बिगाड़ रही हैं। करीना ने एक इंटरव्यू में बताया कि सैफ मानते हैं कि वो तैमूर को डिसिप्लिन में रखना नहीं जानती हैं। और हमेशा उन्हें बताते रहते हैं कि तैमूर के साथ कैसे पेश आया जाएं।

अस्पताल से पहली तस्वीर
ये तैमूर अली खान के जन्म के बाद, अस्पताल से उनकी पहली तस्वीर थी। हालांकि ये तस्वीर काफी समय बाद मीडिया में वायरल हो पाई। हाल ही में तैमूर के जन्मदिन पर करीना ने ये तस्वीर खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

कर रही थीं वामिका का इंतज़ार
एक चैट शो के दौरान, तैमूर की दादी शर्मिला टैगोर ने बताया कि तैमूर के आस पास इतनी मीडिया देख वो घबरा जाती हैं। वो भगवान से मनाती हैं कि जल्दी ही विराट और अनुष्का के बच्चे हो जाएं जिससे तैमूर पर से सबका ध्यान हट जाए।

वामिका के साथ आए बेबो के नए मेहमान
अब इसे इत्तेफाक ही कहेंगे कि मज़ाक में कही गई बात कैसे और बड़ा मज़ाक बन गई। अनुष्का और विराट की बेटी तो आ चुकी है लेकिन साथ ही करीना भी एक नया मेहमान ले आई हैं जो अब मीडिया की आंखों का तारा बन जाएगा।

बोर्डिंग स्कूल की थी तैयारी
एक समय था जब तैमूर के आसपास इतनी मीडिया देखकर करीना डर गई थीं और सैफ से तैमूर को बड़ा होते ही बोर्डिंग स्कूल भेजने की बात कही थी। लेकिन फिर उन्हें समझ आया कि तैमूर को ये दुनिया ज़िंदगी भर देखनी है।

करीना का बंट चुका है समय
करीना ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो तैमूर, दोस्तों, काम और जिम के बीच बैलेंस करती है। करीना का कहना है कि जब भी उनका काम लंबा हो जाता है, वो दो तीन दिन की छुट्टी लेकर तैमूर के साथ वक्त बिताती हैं।

पापा ने ली छुट्टियां
वहीं सैफ अली खान भी अपना सारा काम निपटा चुके हैं और अब कुछ समय केवल अपने बच्चों के साथ बिताने वाले हैं। उनका कहना है कि अपने बच्चों को बड़ा होते ना देख पाना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण होता है।

दादा जी जैसे बनेंगे तैमूर?
हर माता - पिता अपने बच्चे के लिए थोड़े सपने देखते हैं और करीना का सपना है कि तैमूर बड़ा होकर अपने दादा जी की तरह क्रिकेटर बने। दिलचस्प है कि सैफ के बड़े बेटे इब्राहिम का भी पूरा फोकस क्रिकेट पर है।

सबसे प्यारा बच्चा
करीना मानती हैं कि तैमूर वाकई सबसे प्यारा बच्चा है। और वो समझती हैं कि मीडिया को उसकी तस्वीरें खींचना पसंद है। बस वो मीडिया से गुज़ारिश करती हैं कि हर वक्त एक दूरी बनाए रखें क्योंकि वो एक बच्चा है।


Click it and Unblock the Notifications
