सैफ से शादी कर चुकी हैं करीना!

करीना का कहना है कि उनकी और सैफ की शादी हो चुकी है। हाल ही में करीना कपूर ने कहा "जिस दिन मैं सैफ से पहले दिन मिली थी उसी समय मैंने अपने दिमाग में उनसे शादी कर ली थी।" अब करीना की इस बात का आप क्या मतलब निकालेंगे। यही ना कि करीना की तो शादी पहले ही हो चुकी है तो इसीलिए करीना अपनी इस शादी को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं हैं और अपनी शादी को लेकर कुछ भी कहने से बच रही हैं।
दूसरी तरफ सैफ जो की अपनी शादी की शॉपिंग भी शुरु कर चुके हैं वो क्यों इस शादी को लेकर खामोश हैं ये तो कहना मुश्किल है। अब करीना कपूर ने तो अपनी गुपचुप शादी की खबर से सबको चौंका ही दिया है लेकिन इसके बावजूद इनकी शादी इस साल के अंत तक सुर्खियों में रहेगी ही आखिर बॉलीवुड की बेबो और छोटे नवाब की शादी है। फिल्हाल तो करीना की शादी की ड्रेस और सैफ के सूट की खबर तो सबको पता ही है आगे क्या तैयारियां चल रही हैं वो आगे भी हम आप तक आपको बताते रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications