ब्रेकिंग न्यूज: बॉलीवुड में नये खान की एंट्री जानिये कौन?
बॉलीवुड में अब तक खान और कपूर ने अपना राज चलाया है। अभी तक खान ही बॉलीवुड के किंग और सुपरस्टार्स की कुर्सी पर बैठे हैं और अब इन हिट खानों में एक और खान का नाम जुड़ने वाला है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर वो कौन है नया खान जो अब बॉलीवुड के मौजूदा खानों से टक्कर लेने वाला है।
तो अपनी सोच को थोड़ा सा घुमाइये और अपने आस पास चल रही लेटेस्ट गॉसिप पर ध्यान दीजिये। बॉलीवुड की हॉट न्यूज को याद कीजिये। याद करिये अक्टूबर माह में होने वाले सबसे बड़ी इवेंट का।

फिल्हाल ये तो कंफर्म नहीं है कि करीना सच में सैफ के साथ शादी करके अपना सरनेम बदलने वाली हैं या नहीं लेकिन चर्चा तो यही है कि शादी के बाद वो अपना नाम करीना कपूर खान कर लेंगी। अपने नाम के आगे खान सरनेम लगाने के बाद करीना का करियर क्या उछाल लाएगा ये देखने को सभी बेताब हैं।
वैसे इस शादी की खबर के पक्के होते ही करीना के हाथ से संजय लीला भंसाली की राम लीला निकल गई। लेकिन करीना को इस बात का ज्यादा गम ना हुआ और अब वो खान सरनेम से अपनी नई पारी शुरु करने की तैयारी में हैं।
खैर अब बॉलीवुड में खान सरनेम से किसी भी हिरोइन ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है लेकिन देखिये हो सकता है कि करीना के लिए खान सरनेम कुछ कमाल दिखा सके। फिल्हाल हम तो बॉलीवुड की इस नये खान की एंट्री को लेकर काफी खुश हैं और वनइंडिया की तरफ से इनका वेलकम करने को पूरी तरह से तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications