मेरी लाइफ में सैफ के अलावा भी कई खान हैं: करीना
सैफ अली खान और करीना कपूर के बारे में खबर थी कि वो 10 फरवरी को सगाई करने वाले हैं। लेकिन शादी या सगाई की खबरों को दरकिनार कर यह प्रेमी जोड़ा अपने काम पर ध्यान दे रहा है।
हालांकि दोनों ने सगाई करने से इंकार तो किया है लेकिन ये मीडिया के सामने अभी भी खुलकर नहीं बोल रहे हैं। इससे लोगों को उम्मीद तो है कि वो निकटतम भविष्य में शादी तो कर लेंगे।
करीना का शादी के बारे में कहना है कि 'शादी अपने सही वक्त पर हो जाएगी और यह फैसला सिर्फ मैं और सैफ ही करेंगे।'खबरें आई थीं कि शादी की तारीख अगले साल तक आगे बढ़ा दी गई है। इस बात पर भी करीना ने यह कहा कि मैं पहले भी कई बार कह चुकी हूं कि शादी के बारे में कोई सवाल ना किया जाए।
इतना ही नहीं बेबो ने तो यह भी कहा कि 'मेरी लाइफ में फिलहाल सैफ के अलावा और भी खान हैं। लेकिन सैफ उनमें सबसे खास हैं, लेकिन फिलहाल इमरान और आमिर जरूरी हैं।'आपको बता दें कि कुछ ही दिनों में इन दोनों के साथ करीना की फिल्में 'एक मैं और एक तू' और 'तलाश' आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications