#KyunKareena: दोबारा ऐसा मत बोलना...पंगा हो जाएगा!
करीना कपूर जब भी बोलती हैं, कुछ ऐसा ही ऊटपटांग बोलती हैं कि लोगों को लगता है कि ना ही बोलती तो बेहतर था। हाल ही में उनका मैं प्रेगनेंट हूं तो क्या काम करती रहूंगी वाला बयान तो याद ही होगा। इसके बाद उन्होंने बोला मैं पहले तबीयत देखूंगी, जब ठीक लगेगा तब शूट करूंगी।
बस इतना सुनकर लोग हंसते रह गए कि बाकी लोग भी तो यही समझा रहे थे। बहरहाल, ताज़ा बयान और मज़ेदार है। किसी ने पूछा कि बेबो को क्या चाहिए लड़का कि लड़की। बस करीना ने सब समान हैं वाला झंडा लहरा दिया।

रिपोर्टर पर बरसते हुए बोलीं कि इससे क्या फर्क पड़ता है कि लड़का है या लड़की। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। जबकि रिपोर्टर एक मामूली सा सवाल पूछ रहा था। मज़ा तो आगे आया जनाब।
[#ViralPics: प्रेगनेंट करीना कपूर और उनकी ये 10 तस्वीरें देख हंसते रह जाएंगे]
बातों बातों में करीना कपूर ने कहा कि मैंने अपने मां बाप के लिए वो किया है जो बेटे से भी ज़्यादा है। बेटे इतना कभी नहीं करते। अब लीजिए, मतलब कि बेटा - बेटी से फर्क पड़ता है ना करीना?
[प्रिय करीना, इतना दिमाग लाती कहां से हैं?]
तभी तो ऐसा बयान दिया आपने। खैर, इस बार हो गया, दोबारा बोलेंगे तो वाकई लोग एक बार और आपकी खिल्ली ही उड़ाएंगे तो सोच लीजिएगा, फिर बोलिएगा।
ये तो हुई बिना बात की बात। लेकिन करीना कपूर कई बार बोल्ड बयान भी दे चुकी हैं। जिससे सब हैरान रह गए -
रोहित ने पूछा ही नहीं
रोहित शेट्टी ने हाल ही में कहा कि वो चाहते थे कि गोलमाल 4 में करीना ही हों लेकिन वो प्रेगनेंट थीं इसलिए उन्हें अप्रोच नहीं किया गया। इस पर करीना ने दो टूक जवाब दिया है कि मैं प्रेगनेंट हूं या नहीं हूं, इससे क्या फर्क पड़ता है। रोहित मेरे पास गोलमाल 4 का ऑफर लेकर आए ही नहीं।
काम बांटते चलो
मुझे बहुत अच्छा लगता है कि मैंने दूसरों को काम दिया है। जितनी फिल्में मैंने रिजेक्ट की है मैं उम्मीद करती हूं कि बाकी लोग उन्हें करके बड़े स्टार बन सकें।
मेरी बहन ने किया हो....मैं नहीं
मेरी बहन ने डेविड धवन के साथ काम कर करके भले ही अपना करियर बनाया हो पर मैं बस अच्छे फिल्ममेकर के साथ काम करूंगी। मैं उस तरह की नहीं हूं जो कोई भी फिल्म कर ले।
मेरे हिसाब से चलो....
मैं शादीशुदा हूं और उसी के साथ काम करूंगी जो मेरे हिसाब से अपना शेड्यूल मैनेज करे। मैंने दिल धड़कने दो इसलिए नहीं की क्योंकि मैं अपने पति और परिवार से दूर तीन महीने क्रूज़ पर नहीं बिता सकती।
ओबामा तक मेरे चर्चे हैं...
सैफ और करीना की शादी की ही बात हर कोई करता है। हमें लगता है कि ओबामा को भी बस इसी बारे में बात करनी चाहिए। लोगों ने मेरी शादी के बारे में बात कर करके मुझे इरिटेट कर दिया है।
कन्फ्यूज़ आदमी है भंसाली
संजय लीला भंसाली कन्फ्यूज़्ड आदमी है। उसे पता नहीं है कि उसे क्या करना है। वो अपने वादे से भी मुकर जाता है। अगर मैं कल को बिल्कुल फ्लॉप भी हो जाउं तो भी उसके साथ काम ना करूं।
करिश्मा से बेहतर कोई नहीं
मैं बाकियों को पूरा सम्मान देते हुए यह कहना चाहती हूं कि करिश्मा से बेहतर, नॉन ग्लैमरस और बिना मेकअप का लुक कोई नहीं ले सकता।
फैशन से बहुत बड़ी है हीरोइन
मधुर भंडारकर मुझे हीरोइन में लेने के लिए उतावले थे। ये फैशन से बहुत बड़ी फिल्म है और केवल मेरे ही लिए लिखी गई थी।
मैं सलमान फैन नहीं हूं
मैं बिल्कुल भी सलमान फैन नहीं हूं। मैं उनको भी बताती हूं कि वो कितनी अजीब एक्टिंग करते हैं। वो बहुत ही गंदे एक्टर हैं।
माधुरी - श्रीदेवी कौन सा हिट थीं
मेरे लिए ये ज़्यादा मायने रखता है कि मैं टॉप पर हूं। माधुरी दीक्षित ने 9 फ्लॉप के बाद पहली हिट दी थी और श्रीदेवी ने तो अपने पूरे करियर में कोई ब्लॉकबस्टर दी ही नहीं।


Click it and Unblock the Notifications









