पता नहीं पहले एक्ट्रेसेस ने ऐसा क्यों नहीं किया - करीना कपूर
करीना कपूर बस कुछ ही दिनों में मां बनने वाली हैं और हाल में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर प्रेग्नेंसी पर कई बातें की।
करीना कपूर बाकियों से काफी अलग हैं इसमें कोई शक नहीं है। हमेशा वो अपने बयान से ही दिखा देती हैं कि उनके और दूसरी एक्ट्रेसेस की सोच में कितना अंतर है। ये तो खैर आपने भी ध्यान दिया होगा कि जहां एक ओर एक्ट्रेसेस छठे महीने के बाद पब्लिक अपीयरेंस कम देती हैं।
वहीं करीना कपूर हर प्रोग्राम और इवेंट में बेझिझक शामिल हो रही हैं और खुलकर प्रेग्नेंसी पर बात भी कर रही हैं और बेबी बंप के साथ तस्वीरें क्लिक करवाने में भी बाकी एक्ट्रेसेस की तरह नहीं हिचकिचाती। करीना से एक इंटरव्यू में जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया।
[करीना का बेबी बंप के साथ नया फोटोशूट..सबसे अलग और खूबसूरत अंदाज]
करीना कपूर ने कहा कि 'मैं प्रेग्नेंट हूं और और इसमें शरमाने जैसी कोई बात नहीं है। मेरे चेहरे का फैट बढ़ रहा है या मेरे आर्म्स मोटे हो रहे हैं तो वो इसलिए क्योंकि मैं प्रेग्नेंट हूं। मैं इस पीरियड को काफी इंज्वॉय कर रही हूं।मेरा वजन बढ़ा और मैं सबके सामने आ रही हूं तो वो इसलिए क्योंकि मैं औरत हूं और मां बनने वाली हूं। मुझे नहीं पता पहले एक्ट्रेसेस ने ऐसा क्यों किया कि वो खुद को मीडिया से छिपाती रहीं'



Click it and Unblock the Notifications