जेसिका लाल की भूमिका मे करीना!
फिल्म आमिर से चर्चा में आए निर्देशक राजकुमार गुप्ता की अगली फिल्म जेसिका लाल मर्डर केस पर होगी। इस फिल्म की हीरोइन के लिए करीना कपूर से बात चल रही है।
राजकुमार ने बताया, '' मैंने करीना से अभी सीधेतौर पर बात नही की है जब कुछ तय नही हो जाता तब तक कुछ भी कह पाना ठीक नही है। ''
गौरतलब हो कि पेशे से माडल जेसिका लाल को दिल्ली के एक रेस्तरां मे अप्रैल 1999 में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इसका मु्ख्य आरोपी मनु शर्मा अजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है।
राजकुमार को इस फिल्म को बनाने की प्रेरणा अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी हेछलाइन से मिली। जिसमें लिखा था 'नो वन किल्ड जेसिका'। यह खबर उस समय छपी थी जब जेसिका के सभी आरोपी बरी कर दिए गए थे।
करीना कपूर नो वन किल्ड जेसिका बालीवुड राजकुमार गुप्ता bollywood kareena kapoor no one killed jessica rajkumar gupta


Click it and Unblock the Notifications