बीमार करीना की हालत सुधरी
बॉलीवुड में इस समय अभिनेत्रियों की स्वास्थ्य संबंधी ग्रह दशा खराब चल रही है। पहले कैटरीना की तबियत खराब थी। अब करीना को फूड प्वाइजनिंग हो गयी है। फिल्म 3 इडियट्स की रिलीज से ठीक पहले करीना की तबियत खराब होने से फिल्म के प्रमोशन पर असर पड़ा है। क्योंकि करीना प्रेस कांफ्रेस अटेंड नहीं कर पायीं।
उनकी तबियत महबूब स्टूडियो में एक ऐड की शूटिंग करते वक्त खराब हुई। डाक्टर्स ने उन्हे आराम करने की सलाह दी है। करीना ने भी इस खबर की पुष्टि की है। साथ ही यह भी बताया है कि अब उन्हे काफी आराम है। करीना ने बताया कि शायद कुछ उल्टा-सीधा खाने की वजह से ऐसा हुआ है। वैसे करीना अपनी डाइट को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। खैर अब आराम लेने से उनकी तबियत में सुधार आया है। शायद अभी कुछ दिन तक वह और रेस्ट लेंगी।
उनकी बहुप्रचारित फिल्म 3 इडियट्स का प्रदर्शन 25 दिसंबर को होना है। फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित
3 इडियट्स, आईआईटी के पू्रव छात्र रह चुके चेतन भगत के उपन्यास फाइव प्वाइंट समवन से प्रेरित है।


Click it and Unblock the Notifications