करीना को तोहफे में फिर मिली साड़ी
हम सब पहले ही जानते हैं कि फिल्म कुर्बान के लिए टॉपलेस पोज देने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के पोस्टर पर शिवसैनिकों ने विवाद खड़ा किया था। शिवसैनिकों ने विरोध जाहिर करने के लिए करीना के पोस्टर पर साड़ी भी बांधी थी और करीना को साड़ी भेजने के लिए कहा था। करीना ने भी उनकी चुटकी लेते हुए रहा था कि अगर साड़ी भेजना चाहते हैं तो बढ़िया भेजें। इस पर शिवसैनिकों ने उन्हे साड़ी गिफ्ट की थी।
करीना को ये साड़ी कैसी लगी ये तो पता नहीं पर अब दोबारा उनकी अगली फिल्म थ्री ईडियट्स के रिलीज के वक्त भी उन्हे किसी ने साड़ी गिफ्ट की है। लेकिन इस बार ये साड़ी उन्हे अपनी न्यूड बैक ढकने के लिए नहीं मिली है। बल्कि ये साड़ी किसी ने उनकी खूबसूरती से प्रभावित होकर दी है। साड़ी गिफ्ट करने वाला भी कोई मामूली आदमी नहीं है। करीना को साड़ी गिफ्ट की है बॉलीवुड के सबसे बड़े ईडियट आमिर खान ने ।
बॉलीवुड के नायक आमिर खान और करीना कपूर ने अपनी फिल्म 'थ्री इडियट' के प्रमोशन के लिए नया तरीका अपनाया है। वे दोनों इसी सिलसिले में साड़ी के कारण पूरी दुनिया में पहचाने जाने वाले मध्य प्रदेश के चंदेरी कस्बे में पहुंचे और उन्होंने रेशम के धागों से साड़ी बुनी। इतना ही नहीं आमिर ने करीना को 4000 रूपये की चंदेरी की साड़ी खरीदकर भी तोहफे में दी है।


Click it and Unblock the Notifications