अक्षय करीना का किसिंग चक्कर

By Staff

करीना कपूर ने फिल्म कमबख्त इश्क के लिए अक्षय कुमार के साथ किस सीन दे तो दिया लेकिन अब वह इसे प्रदर्शित होने देने से हिचकिचा रही हैं। करीना फिल्म के प्रमोशन में किस सीन का इस्तेमाल नहीं करने देंगी और हो सकता है कि वह इस सीन को फिल्म से भी हटवा दें।

उन्होंने इस फिल्म में कुछ सीन काफी कम कपड़े पहन कर भी किए हैं। इन दृश्यों को प्रोमो में कहीं भी नहीं दिखाए जाने की गारंटी वह पहले ही ले चुकी हैं। अक्षय के साथ चुंबन दृश्य देने को लेकर बेबो की घबराहट का एक कारण यह भी था क्योंकि अक्षय उनकी बहन करिश्मा कपूर के को स्टार रहे हैं। जब करीना उनसे पहली बार मिलीं थी तो वह 12 साल की थीं तब बेबो, अक्षय से काफी शर्माती थी।

अक्षय भी उन्हें बच्चे की तरह लेते थे और बेबो का काफी ध्यान रखते थे। इसलिए अक्षय भी करीना के साथ किस सीन करने में हिचकिचा रहे थे। लेकिन, कहानी की मांग को देखते हुए दोनों को यह दृश्य देना ही था। सो अक्षय ने ट्विंकल और करीना ने सैफ को विश्वास में लेकर, हिचकिचाते हुए चुंबन वाले दृश्य की शूटिंग की।

करीना ने सबसे पहले गोविंद निहलानी की फिल्म देव में फरदीन खान के साथ किसिंग सीन दिया था। इसके बाद जब वी मेट में उन्होंने शाहिद के साथ हॉट किसिंग सीन दिया और अब वह सैफ अली खान के साथ नज़र आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X