मम्मी से डर लगता है बेबो को
बोल्ड एंड स्पाइसी बेबो नहीं चाहतीं कि उनकी मम्मी कुर्बान के लव-मेकिंग सीन्स देखें। ये बात करीना ने करन जौहर के टी.वी.शो में कबूल की। करीना ने अपने दोस्त और कुर्बान फिल्म के प्रोड्यूसर से रिक्वेस्ट की थी कि मूवी का जो शो उनकी मम्मी देखें, उस शो से सैफ और उनके प्यार वाले सीन्स हटा दिए जाएं।
करीना काफी नर्वस थीं। उन्हे नहीं पता था कि उनकी मम्मी इन सीन्स को देख कर कैसे रिऐक्ट करेंगी। इसलिए उन्होने मम्मी के सामने वो सीन्स हटाने की बात कही थी। पर करन ने उन्हे ऐसा करने से मना कर दिया और करीना को रिलैक्स होने की सलाह दी।
खैर ये तो नैचुरल है, ऐसे बड़े-बड़े काम कर के पूरी दुनिया को हिलाने के बाद मम्मी से डाँट खाने का डर तो होगा ही। पर मम्मी बबिता ने बेबो के उन सीन्स के बारे में क्या कहा, बेबो ये बात छिपा गयीं।


Click it and Unblock the Notifications