..................... Kareena cut her gown for sexy look | करीना ने सेक्सी दिखने के लिए गाउन काटा - Hindi Filmibeat

सेक्सी दिखने के लिए करीना ने गाउन पर कैंची चलवा दी

Kareena Kapoor
बॉलीवुड में करीना कपूर के ड्रेसिंग सेंस की तारीफ हर कोई करता है, करीना अपने फिगर और कपड़ों को लेकर काफी ध्यान देती हैं। इतना ही नहीं पर्दे पर सेक्सी दिखने का कोई मौका बेबो अपने हाथ से जाने नहीं देती हैं। अगर आपने फिल्म रॉ वन के गानों पर ध्यान दिया है तो इन गानों को करीना के सेक्स अपील को बढ़ा कर ही दिखाया गया है, पूरे गाने में करीना ही सेंटर ऑफ एटरेक्शन हैं।

इतना ही नहीं अब तो खबर आई है कि रॉ वन के गाने में सेक्सी दिखने के चक्कर में इन्होंने रोबर्टो कवाली के गाउन को भी फाड़ दिया। रोबर्टो कवाली इटली के मशहूर ड्रेस डिजायनर हैं और उनके गाउंस दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। करीना ने भी इस गाने में रोबर्टो द्वारा डिजाइन किया हुआ गाउन पहना है, इस ड्रेस को खास इस गाने की शूटिंग के लिए मंगाया गया था।

फिल्म के गाने की शूटिंग के दौरान करीना के डिजायनर मनीष मल्होत्रा को लगा कि बेबो को गाने में और ज्यादा ग्लैमरस लगना चाहिए। साथ ही इतने शार्ट टाइम में कोई नयी ड्रेस भी तैयार नहीं की जा सकती थी तो मनीष ने उन्हें गाउन छोटा करने को कह दिया। सेट पर ही गाउन पर केंची चल गयी।

हालांकि मनीष का यह आईडिया काम कर गया। करीना इस गाउन में काफी सेक्सी लग रही थी। इसे पहनकर उन्होंने गाने की शूटिंग भी पूरी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X