'बिकनी पहनकर सहज थीं करीना'

By Staff

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और करीना कपूर अभिनीत बड़े बजट की फिल्म 'कम्बख्त इश्क' के निर्देशक शब्बीर खान का कहना है कि करीना बिकनी में काफी सहज महसूस कर रही थीं। यह फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित हुई।

पहली बार किसी फिल्म का निर्देशन करने वाले खान ने कहा, "करीना को बिकनी पहनने में कोई दिक्कत नहीं हुई। अगर वह यह कहती आ रही हैं कि वह अब तक बिकनी में सहज महसूस नहीं कर रहीं थी, तब 'कम्बख्त इश्क' में उनका बिकनी वाला दृश्य आने वाले दिनों के लिहाज से उनके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।"

करीना ने इससे पहले कहा था कि वह अब तक अपनी फिल्मों में बिकनी नहीं पहनती थीं क्योंकि उनकी मां और गुजरे जमाने की अभिनेत्री बबीता को यह पसंद नहीं था। इससे पहले करीना ने 'टशन' में भी बिकनी पहनी थी लेकिन बबीता उसे लेकर खुश नहीं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X