करीना और कारमन का साथ!

है।
अमेरिकन अभिनेत्री कारमन इलेक्ट्रा फिल्म कमबख्त इश्क से बालीवुड मे कदम रखने जा रही है। इस फिल्म में वे करीना के साथ एक आइटम डांस कर रही है।
इस फिल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में है। इसके अलावा हालीवुड के अभिनेता सिलवेस्टर स्टालोन, डेनिस रिचर्डस और ब्रांडन रूथ भी काम कर रहे है।
पहले सुनने में आ रहा था कि कारमन का आइटम डांस अक्षय के साथ है पर अब पता चला है कि अब इस डांस में करीना भी साथ होंगी।
फिलहाल करीना फिलाडेल्फिया में करन जौहर की फिल्म की शुटिंग में व्यस्त है। सुत्रों के अनुसार अक्षय ने फिल्म सिंह इज किंग के एक गाने में अंतरराष्ट्रिय गायक स्न्ूप डॉग के साथ काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications