करीना ने रानी मुखर्जी को लगाया फोन और कहा - सैफ ने मना किया है लेकिन वो तुम्हारी फिल्म करेगा
सैफ अली खान और रानी मुखर्जी एक साथ बंटी और बबली 2 में दिखाई देंगे। दिलचस्प है कि ये रोल पहले सैफ अली खान ने रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन फिर करीना कपूर के लाख समझाने के बाद सैफ ने हामी भरी।
खबर है कि करीना कपूर ने खुद रानी मुखर्जी को फोन किया और कहा कि भले ही सैफ ने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी है लेकिन वो बंटी और बबली 2 करना चाहते हैं। यशराज फिल्म्स की पसंद वैसे भी सैफ थे तो सैफ की फिल्म में वापसी हो गई।

गौरतलब है कि सैफ अली खान आजकल केवल सीरियल रोल कर रहे हैं और करीना कपूर को ऐसा लगा कि फिलहाल उनकी फिल्मोग्राफी को एक कॉमर्शियल फिल्म की सख्त ज़रूरत है।
यशराज फिल्म्स जैसे बड़े बैनर की फिल्म सैफ को बॉक्स ऑफिस और करियर दोनों में फायदा पहुंचाती और इसलिए करीना की लगातार सलाह पर सैफ अली खान ने आखिरकार ये फिल्म साईन कर ली।
saif ali khan kareena kapoor rani mukerji bunty aur babli 2 सैफ अली खान करीना कपूर रानी मुखर्जी बंटी और बबली 2


Click it and Unblock the Notifications