..................... Kareena's birthday with Aamir | करीना का जन्मदिन आमिर के साथ - Hindi Filmibeat

करीना का जन्मदिन आमिर के साथ

By Staff

Kareena Kapoor
करीना कपूर इस बार अपना जन्मदिन आमिर खान के साथ मनायेगी। उनका जन्‍मदिन 21 सितंबर को है और वह इस दिन 27 साल की हो जायेगी। इस जन्‍मदिन पर उनके साथ ब्वायफ्रैंड सैफ अली खान नहीं होंगे।

तो क्या करीना इतनी जल्दी बदल गई और सैफ से किनारा कर लिया। अरे नहीं, सैफ तो उसका मन बसिया है, उसे कैसे छोडेगी। दरअसल वह उस दिन राजू हिरानी की फिल्म ' 3 इडियट ' की लद्दाख में शूटिंग कर रही है और जिसमें उसके हीरो आमिर खान हैं।

करीना ने कहा कि वह शूटिंग में व्यस्त है और उसे जन्मदिन मनाने की भी फुरसत नही है। इसलिये जन्मदिन की पार्टी का वह मुंबई में आयोजन नहीं कर पायेगी। उसे अगले चार साल तक बिल्कुल भी फुरसत नही है। इसके अलावा सैफ भी दो माह तक अपनी होम प्रोडक्शन की फिल्म की शूटिंग में दिल्ली, राजस्थान और पटियाला में व्यस्त रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X