ब्रेकिंग न्यूज: सैफ के लिए करीना ने इस्लाम अपनाया
अब चूंकि खबर आ गयी है कि बॉलीवुड के हॉट कपल सैफरीना की शादी 17 अक्टूबर को होने वाली है तो ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या करीना ने अपना धर्म बदल लिया। क्योंकि नवाबों के खानदान की बहू बनने के लिए करीना को इस्लाम अपनाना जरूरी है तब ही वो पटौदी खानदान के 10वें नवाब सैफ की बेगम बन पायेंगी।
सब जानते हैं कि अपने पिता मंसूर अली खान पटौदी की मौत के बाद सैफ ने पटौदी की सत्ता संभाली है। जिस सियासत के वो मालिक बनें हैं उसी सियासत का कानून कहता है कि कोई मुस्लिम महिला ही नवाब की बेगम हो सकती है।
अब चूंकि सैफ पटौदी बन चुके हैं और सैफ-करीना के निकाह का ऐलान हो चुका है ऐसे में हो सकता है कि करीना ने इस्लाम अपना लिया हो और इस बात का पर ज्यादा हो-हल्ला ना मचे इसलिए करीना-सैफ में से कोई भी चर्चा नहीं कर रहा है।
क्योंकि इतना तो तय है कि सैफ उम्र के इस मोड़ पर आकर अपनी सियासत और अपने गांव के लोगों के बनाये कानून को नहीं तोड़ेंगे और करीना भी सैफ को हद से ज्यादा प्यार करती हैं इसलिए मुमकीन है कि वो सैफ की इस मजबूरी को समझते हुए बड़े ही आसानी औऱ प्यार से इस्लाम को कबूल लिया हो। अब अगर करीना के मुस्लिम बननें की खबर है तो न्यूज तो ब्रेकिंग हुई ना।
फिलहाल तो करीना इन दिनों फिल्म हिरोईन को लेकर खासा चर्चा में हैं। एक अभिनेत्री के जीवन पर आधारित फिल्म के निर्देशक मधुर भंडारकर हैं। फिल्म 21 सितंबर को सिनेमाघरों में पहुंच रही है।


Click it and Unblock the Notifications












