शादी से पहले ही सैफ के बच्चे की मां बन चुकी है करीना
करीना कपूर खान ने हाल ही में कहा है कि अभी वो मात्र 32 साल की है इसलिए अभी वो अपनी फैमिली प्लान नहीं कर सकती है और ना ही वो सैफ के बच्चे की जल्द से जल्द मां बनना चाहती हैं। खैर यह तो करीना कपूर का अपना निजी फैसला है कि वो कब मां बनना चाहती हैं।
लेकिन आपको बता दें कि शादी से पहले ही करीना कपूर सैफ अली के खान के बच्चे की मां बन चुकी है। अरे आप लोग अपना दिमाग मत दौड़ाइये और ना ही ऐसा-वैसा कुछ सोचिए।
दरअसल सैफ अली खान को अपनी पहली ही शादी से दो बच्चे हैं जो कि करीना को बहुत मानते हैं और ऐसा कहा जाता है कि दोनों बच्चे प्यार से करीना को छोटी मां कह कर पुकारते हैं। और चूंकि करीना और सैफ अली खान पिछले साढ़े पांच साल से साथ हैं इसलिए सैफ के बच्चे करीना से काफी हिले-मिले हैं।
आपको बता दें कि सैफ ने पहली शादी अपने से करीब 10 साल बड़ी अभिनेत्री अमृता सिंह से की थी। शादी के 13 साल बाद दोनों अलग हो गये। सैफ के बच्चे अभी भी पदौदी हाउस में देखे जाते हैं। गौरतलब है कि 16 अक्टूबर को सैफ-करीना ने कानूनी रूप से शादी कर ली है। करीना, सैफ से करीब 10 साल छोटी है।


Click it and Unblock the Notifications












