करीना की दुश्मन अमीषा बनी शाहिद की दोस्त

By Super

करीना और शाहिद के बीच प्यार समाप्त हो जाने के बाद करीना ने जहां सैफ अली खान का दामन थामकर शाहिद का दिल जलाया, वहीं ये प्यार मोहब्बत अब नफरत की जंग में बदलती जा रही है. करीना का सैफ के साथ जो ड्रामा चल रहा था, उसे अब आगे बढाते हुए शाहिद करीना की दुश्मन अमीषा पटेल के साथ दोस्ती बढा रहा है. अमीषा भी शाहिद और करीना के बीच पडी दरार का पूरा फायदा उठाकर अपना हिसाब किताब चुकता करने के मूड में है.

बताया जाता है शाहिद और अमीषा की मुलाकात जे डब्लू मेरियट के काफी शाप में हुई और दोनो काफी देर तक बात करते रहे. इस दौरान अमीषा ने शाहिद को काफी समझाया और करीना को पूरी तरह भूल जाने की सलाह दी. वे दोनो आपस में काफी घुल मिल गये थे. इससे लगता है कि दोनो की दोस्ती आगे काफी रंग लाने वाली है.

ज्ञात हो कि करीना और अमीषा के बीच पहले से ही मनमुटाव चला आ रहा है. इसकी शुरुआत तब हुई जब करीना को रितिक की फिल्म कहो न प्यार है को अमीषा के कारण छोडना पडा था. इसके बाद करीना ने खुलेआम अमीषा की बुराई करनी शुरु कर दी. उसका कहना था कि अमीषा को कपडे पहनने की भी तमीज नही है और उसे एक्टिंग करनी भी नही आती. इसके जवाब में अमीषा भी करीना को भला बुरा कहने लगी.

बालीवुड की दोनो हीरोइन के बीच तकरार इस कदर बढ गई कि अमीषा ने तब उस समय करीना के ब्वायफ्रैंड रहे शाहिद कपूर के साथ दो फिल्में करने से इंकार कर दिया.

अब जबकि शाहिद और करीना दोनो अलग हो गये हैं तो शाहिद और अमीषा की दोस्ती कुछ नया गुल खिला सकती है. सच है तू नही और सही, ये नही, वो सही.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X