करीना का नाम तो शाहिद की गेस्ट लिस्ट में भी नहीं है!

हो सकता है शाहिद अब तक करीना को नहीं भुला पाएं हो क्योंकि बेबो के साथ उनका अफेयर काफी लम्बे समय तक चला था। इसलिए शायद मौसम के हीरो ने छम्मक छल्लो को बुलावा ही नहीं भेजा। शाहिद और करीना उनकी फिल्म जब वी मेट के बाद से ही अलग हो चुके हैं दोनों ने यह भी कहा था कि हमें आने वाले समय में साथ काम करने में कोई परेशानी भी नहीं है।
फिल्मफेयर अवार्ड के समय भी शाहिद और करीना साथ देखे गये थे तब सैफ करीना की लाइफ में आ चुके थे उस समय तीनो ने साथ में काफी समय बिताया था। इसके बाद शाहिद विद्या बालन के साथ कनेक्ट हो गये लेकिन उनकी फिल्म किस्मत कनेक्शन के बाद जल्द ही वो अलग भी हो गये। फिर प्रियंका उनकी लाइफ में आई। कुछ डेटींग भी हुई लेकिन फिर दोनों ने खुब हो हल्ला मचाया और बाद में अलग हो गये।
लेकिन ब्रेक अप के बाद भी प्रियंका और शाहिद की जोड़ी एक बार फिर फिल्मों में वापसी करेगी। खैर सवाल ये उठता है कि शाहिद ने विद्या और प्रियंका को तो अपनी फिल्म के प्रीमीयर शो में बुलाया लेकिन फिर कपूर कन्या करीना को क्यों पीछे छोड़ दिया?


Click it and Unblock the Notifications