फिर से एक्टिंग में हाथ आजमाएंगे करण जौहर..वो भी डबल चैलेंज के साथ
करण जौहर ने अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट से बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन फिल्म फ्लॉप होने के बाद उन्होंने कहा था कि वो अब कभी एक्टिंग नहीं करेंगे। बॉम्बे वेलवेट से पहले भी दिलवाले दुल्हनिया से जाएंगे में भी करण जौहर शाहरुख खान के दोस्त की भूमिका में नजर आ चुके हैं।
लेकिन करण जौहर अब सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर और दिलजीत दोसांझ स्टारर क्रेजी हम में नजर आ सकते हैं। जी हां लेखक करण जौहर के रोल पर डबल मेहनत कर रहे हैं और उनके लिए एक दमदार रोल लिख रहे हैं। इससे भी ज्यादा मजेदार बात ये है कि करण जौहर फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे।

Recommended Video

करण जौहर फिलहाल अपनी आने वाली फिल्मों में व्यस्त हैं। आपको बता दें कि करण जौहर ने कहा था कि वो इस साल स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की शूटिंग शुरू करेंगे जिसमें टाइगर श्रॉफ लीड रोल में होंगे।


Click it and Unblock the Notifications