अकेले रहना चाहते हैं करण जौहर

By Neha Nautiyal

Karan Johar
करण जौहर को आजकल अकेले रहना कुछ ज्यादा ही पसंद आ रहा है और इसी वजह से उन्होंने अपना 37वां जन्मदिन भी अकेले ही मनाया। करण इन दिनों न्यूयॉर्क में अपनी अगली फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने में व्यस्त हैं और चाहते थे कि वहां अपना जन्मदिन अकेले मनाए।

विडियो देखें: कैटरीना के होठों में कुछ गड़बड़

वैसे कुछ दिनों तक वहां उनके साथ उनके खास दोस्त दोस्त गौरी खान और रितिक की पत्नी सुजैन भी मौजूद थे मगर अब उन दोनों के वापस भारत लौटने के बाद करण न्यूयॉर्क में ही अकेले छुट्टियां मना रहे हैं। सुनने में तो ये आया है कि करण मानते हैं कि वो मुंबई की ज़िन्दगी और काम से उक्ता चुके हैं औऱ इसलिए कुछ दिनों तक शांति से रहना चाहते हैं औऱ अकेले में वक़्त बिताना चाहते हैं।

इतना ही नहीं सुनने में ये भी आया है कि करण ने यह फैसला किया है अब वो नए और युवा निर्देशकों को अपने प्रोडक्शन में फिल्म बनाने के ज्यादा से ज्यादा मौका देंगे। वैसे उनकी नई फिल्म 'आई हेट लव स्टोरीज़' के निर्देशक भी एक युवा ही हैं जिनका नाम पुनीत मल्होत्रा है।

सिनेमा की हलचल जानने के लिए क्लिक करें

भले ही करण दुनिया के किसी भी कोने में हों या किसी भी काम में कितने ही मशगूल क्यों ना हों वो ट्विटर के जरिए तो हमेशा अपने चाहने वालों और जानने वालों को अपडेट्स देते रहते हैं मगर उन्होंने फैसला किया कि वो अपनी इन छुट्टियों के दौरान औऱ जन्मदिन पर भी ट्विटर से दूर रहेंगे। अब हमें तो लगता है कि करण इन छुट्टियों औऱ तन्हाई का पूरा फायदा उठाएंगे औऱ जरूर कोई धमाकेदार फिल्म दर्शकों के सामने लेकर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X