करण जौहर की अगली SENSUOUS लव स्टोरी में ये एक्ट्रेस आएंगी नजर
करण जौहर के डायरेक्शन में बनी पिछली फिल्म ऐ दिल है मुश्किल थी जो लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आई थी। फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय और फवाद खान थे।पिछले साल करण जौहर ने सबकी दिवाली बेहद खास बना दी थी। इस साल जुड़वा बच्चों के पिता बनने के बाद खबरें आई थी कि करण जौहर लंबे ब्रेक पर हैं।
लेकिन ऐसा लगता है कि ये खबरें गलत हैं क्योंकि वो फिर से अपनी अगली फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए तैयार है। जी हां मुबंई मिरर के अनुसार परिणीति चोपड़ा को करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म के लिए साइन कर ली है जिसमें एक औरत का अपने प्रेमी के प्रति प्यार और लालसा को दिखाया जाएगा।

कहा जा रहा है कि इस फिल्म में करण जौहर एक बड़े टीवी स्टार को साइन कर सकते हैं। लेकिन इस फिल्म की लंबाई सिर्फ 30 मिनट की होगी। जी हां दरअसल करण जौहर की यह फिल्म अशि दुआ और रोनी स्क्रूवाला की चार शॉर्ट फिल्मों की एक फिल्म में होगी।
चारों ही शॉर्ट फिल्मों का थीम प्यार और Lust होगी। चार साल पहले भी करण जौहर अशि की डेब्यू फिल्म बॉम्बे टॉकीज में एक शॉर्ट फिल्म डायरेक्ट कर चुके हैं। इस फिल्म में जोया अख्तर, अनुराग कश्यप और दिवाकर बनर्जी ने बाकी फिल्में डायरेक्ट की थी।


Click it and Unblock the Notifications
