डिब्बाबंद नहीं हुई है करण जौहर की ये बिग बजट फिल्म- झूठी है अफवाहें!
कलंक के फ्लॉप होते ही अफवाहें तेज हो गईं कि करण जौहर की अगली फिल्म तख्त अब बंद पड़ चुकी है। बिग बजट मल्टीस्टारर फिल्म तख्त 2020 में रिलीज होने वाली थी। बहरहाल, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो तख्त के बंद होने को लेकर सभी अफवाहें झूठी हैं। फिल्म के प्रोडक्शन की तैयारी भी चल रही है और फिल्म अगले साल रिलीज भी हो जाएगी।
गौरतलब है कि कलंक के रिलीज होते ही सबने करण जौहर पर कमेंट करते हुए कहा कि करण संजय लीला भंसाली बनने की कोशिश कर रहे हैं। लिहाजा, उन्हें इस तरह की पीरियड ड्रामा फिल्मों से दूर रहना चाहिए। वहीं.. तख्त की कहानी मुगल इतिहास के पन्नों से दिखाई जाएगी।

कोई शक नहीं कि यह करण जौहर के लिए काफी चैलेजिंग होने वाला है। रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, विकी कौशल, करीना कपूर खान, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर स्टारर यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी। यह फिल्म मुगल शासक शाहजहां के बेटों की कहानी होगी।
करण जौहर ने फिल्म पर बात करते हुए कहा था कि यह दो भाईयों के बीच टकराव की कहानी है.. लेकिन तथ्यों पर आधारित है। यह संघर्ष की कहानी है। साथ ही यह मेरी आज तक की सबसे बड़ी फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications