Breaking Buzz: करण जौहर बनाने जा रहे हैं सौरव गांगुली बायोपिक
करण जौहर को BCCI के ऑफिस के बाहर देखा गया है और तब से सबके पास बस एक ही सवाल है। क्या करण जौहर को सौरव गांगुली बायोपिक के राइट्स मिल चुके हैं। गौरतलब है कि क्रिकेट और बॉलीवुड का मेल हमेशा ही शानदार होता है।
वैसे भी सौरव गांगुली, भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। जहां उनका दशक काफी कंट्रोवर्सी के लिए जाना जाता है तो वहीं उनके एग्रेसिव खेल के कारण एक शानदार टीम को कोई नहीं भूल सकता।

सौरव गांगुली वो कप्तान थे जिन्होंने अपनी टीम में महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ, हरभजन सिंह, इरफान पठान जैसे स्टार क्रिकेटर्स को संवारा। वहीं राहुल द्रविड़ के साथ उनकी मज़बूत ईक्वेशन भी हमेशा चर्चा में रही।
अगर वाकई करण जौहर को सौरव गांगुली बायोपिक के राइट्स मिल चुके हैं तो ये धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए एक और बड़ी उपलब्धि होगी। यहां देखिए धर्मा प्रोडक्शन्स की आने वाली बड़ी फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications