करन जौहर को यौन रोगी बनाना चाहते हैं विशाल भारद्वाज ?
करन जौहर की पर्सनल लाइफ हमेशा विवादास्पद रहती है। कभी उनकी शादी की खबरें उड़ती हैं तो कभी उनके होमो होने की खबरें आती हैं। अब सच क्या है इसका खुलासा तो कभी करन जौहर अपने प्रशंसकों से सामने करते नहीं। लेकिन शायद उनकी ये इमेज उन्हे इतनी पॉपुलर बना रही है जिसके बारे में करन को अब गंभीरता से सोचना शुरू कर देना चाहिएष क्योंकि हाल ही में करन जौहर को निर्देशक विशाल भारद्वाज ने अपनी फिल्म सात खून माफ के लिए एक रोल ऑफर किया।
करन जौहर के इस फिल्म में एक सेक्स के भूखे व्यक्ति बनने का रोल ऑफर हुआ था। जैसा कि फिल्म के नाम से ही साफ है यह फिल्म इस आदमी और उसकी पत्नी के व्यक्तिगत जीवन की कहानी है। इस रोल के लिए विशाल ने एक्ट्रेस बहुत पहले चुन ली थी। और इसके लिए उनकी पहली और अब तक आखिरी पसंद रही हैं प्रियंका चोपड़ा। कमीने से विशाल के काफी करीब पहुंची प्रियंका को इस रोल में अपने यौन रोगी पति से मार भी खानी होगी।
खैर ऐसे डरावने ऑफर के लिए करन का जवाब सिवाय ना के और हो भी क्या सकता था। इसलिए उन्होने ऑफर मिलते ही मना कर दिया। वैसे भारद्वाज भी करन के पास सीधे इस रोल के लिए नहीं गए थे उन्होने प्रियंका को ये काम सौंपा था। तो वह सीधे ना सुनने से बच गए। खैर करन से जब इस खबर के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था कि वह तो ऐसी कोई बात सुनने से भी डरते हैं। लेकिन क्या अपनी रियल लाइफ में भी करन इस तरह की बातें सुनने से बचते हैं, किसे पता है?


Click it and Unblock the Notifications