डेब्यू से पहले ही स्टार किड की तस्वीरें VIRAL...सलमान खान हुए हैं नाराज़?
हाल ही में सारा अली खान की कुछ तस्वीरें वायरल हो गई हैं और अब उनकी ये वायरल तस्वीरें देख कर उनके डेब्यू पर खतरा मंडराता दिख रहा है। क्या इसका कारण सलमान खान और करण जौहर हैं?
हाल ही में दो खबरें काफी वायरल हुई थीं, एक तो ये कि सलमान खान की बहन अर्पिता खान उनसे बहुत नाराज़ हैं क्योंकि वो अर्पिता के पति आयुष शर्मा के डेब्यू के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं।
इसके बाद खबर आई कि करण जौहर और सलमान खान एक साथ सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और अर्पिता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा को लॉन्च करने वाले हैं। फिल्म की तैयारी होने लगी।

लेकिन इधर सारा अली खान पर मीडिया की कुछ ज़्यादा ही नज़र है और आए दिन उनकी कोई ना कोई तस्वीर वायरल हो जाती है। बस इस बात से उनके प्रोड्यूसर नहीं खुश हैं।
अगर सूत्रों की मानें तो सलमान खान आयुष शर्मा के डेब्यू में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं वहीं करण जौहर, किसी को भी लॉन्च करने से पहले काफी माहौल बनाते हैं।
इसलिए ये दोनों ही दिग्गज सारा अली खान से नाराज़ हैं। हाल ही में सारा अली खान ने बिकीनी में एक तस्वीर पोस्ट की थी जो अब डिलीट की जा चुकी है।
और इसका कारण केवल सारा के डेब्यू पर लटक रही तलवार माना जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ सारा अली खान को श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर से भी टक्कर मिलनी है क्योंकि उन्हें भी करण जौहर ही लॉन्च कर रहे हैं।
वैसे हाल ही में सारा की कई तस्वीरें वायरल हुई हैं -


Click it and Unblock the Notifications