#Problem: कितनी कोशिश कर लो..,.हर बार सलमान वाली फिल्म कैंसिल हो जाती है!
करण जौहर के अच्छे दिन आ ही नहीं पा रहे हैं। अच्छे दिन मतलब सलमान खान वाले अच्छे दिन। दरअसल, सलमान खान और करण जौहर काफी समय से साथ में आने का प्लान कर रहे हैं लेकिन हर बार कुछ ना कुछ हो ही जाता है।
अब एक बार फिर सलमान खान, करण जौहर एक साथ आते आते रह गए हैं। और इन दोनों के ही फैन्स इस बात से काफी निराश हैं। हालांकि जब दोनों के साथ काम करने की खबर आई थी, तो सबको लगा कि बॉलीवुड के अच्छे दिन आ गए हैं।

सलमान और करण शुद्धि के समय से एक साथ काम करने वाले हैं। इसके बाद, सलमान जैकलीन - सुशांत को लेकर एक ड्राइव नाम की एक फिल्म करण के साथ प्रोड्यूस करने वाले थे। इस प्रोजेक्ट से अब सलमान जुड़े हैं या नहीं, पता नहीं।
इसके बाद सलमान धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ एक एक्शन सीरीज़ करने वाले थे। वो भी फिलहाल अधर में है। वहीं अक्षय कुमार के साथ सारागढ़ी के युद्ध पर बन रही एक फिल्म भी सलमान - करण प्रोड्यूस करने वाले थे। लेकिन वो भी अटक गई।
वैसे करण जौहर की कई फिल्मों के साथ ऐसा हो रहा है -


Click it and Unblock the Notifications