CONFIRM: टाइगर श्रॉफ इस नए स्टार किड से हारे....हाथ से निकली फिल्म!
आखिरकार ये तय हो ही गया है कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीक्वल में टाइगर श्रॉफ नहीं बल्कि शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर डेब्यू करेंगे। और उनका साथ देंगी सैफ अली खान की बेटी सारा खान।
फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं आशिकी 2 फेम मोहित सूरी और करण जौहर इस सीक्वल के लिए काफी एक्साइटेड हैं। दरअसल, वो स्टूडेंट ऑफ द ईयर को परफेक्ट फ्रेंचाइज़ी बनाना चाहते हैं।
[Sshhh: कैटरीना से मिलने के बाद हो गया है ये सीक्वल प्लान?]
इसके अलावा करण जौहर हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया की भी फ्रेंचाइज़ी बना रहे हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीक्वल के लिए टाइगर श्रॉफ फाइनल थे। ये तक कहा जा रहा था कि करण जौहर ने अपनी टीम को हिदायत दी है कि टाइगर को ध्यान में रखते हुए स्क्रिप्ट लिखे।
लेकिन अब सूत्रों की मानें तो फिल्म से शाहिद कपूर के भाई और सैफ अली खान की बेटी डेब्यू कर रही हैं। ईशान फिलहाल बॉलीवुड फिल्मों में असिस्ट करते हैं तो वहीं सारा ने हाल ही में कोलंबिया यूनिवर्सिटी से अपनी डिग्री पूरी कर ली है।
अब देखते हैं कि फिल्म फ्लोर पर कब जाती है। जानिए ऐसी ही कुछ फिल्में जो रिलीज़ होने का कर रही हैं इंतज़ार -


Click it and Unblock the Notifications