इसे कहते हैं धमाकेदार CAST - आखिरकार एक साथ आ ही गए ये तीन सुपरस्टार, विश्वास ही नहीं होगा
काफी समय से करण जौहर की अगली फिल्म को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा था कि उनकी फिल्म में रणवीर सिंह है। फिर कभी कहा गया कि उनकी अगली फिल्म में कार्तिक आर्यन हैं।
लेकिन करण जौहर ने सारी अफवाहों को दरकिनार करते हुए लिखा था कि मेरी अगली फिल्म की कहानी अभी तक किसी एक्टर ने नहीं सुनी है। लेकिन गपशप गली बिना कयास लगाए थोड़ी मान जाएगी।

सूत्रों की मानें तो करण जौहर की अगली फिल्म की कास्ट फाइनल है, कोई माने या ना माने। और ये कास्ट बहुत ही खास है - शाहरूख खान, काजोल और रणबीर कपूर।
[एक और 100 करोड़ी फिल्म के लिए तैयार हैं अक्षय कुमार - 5 सुपरस्टार्स एक साथ]
दरअसल, करण जौहर को शाहरूख खान और रणबीर कपूर के लिए एक अच्छी स्क्रिप्ट तो ऐ दिल है मुश्किल के बाद ही मिल गई थी। अब बस इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
वैसे भी करण जौहर मल्टीस्टारर फिल्मों के किंग है। कलंक के साथ वो इस दशक की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म बना रहे हैं। फिल्म की कास्ट है - आलिया भट्ट, वरूण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, कुणाल खेमू। और मेहमान भूमिकाओं में कियारा आडवाणी और कृति सैनन।
वैसे आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications
