नो फिल्टर नेहा पर करण जौहर का खुलासा - दिन में तीन बार बदलते हैं Underwear, कारण सुनकर हंस देंगे

करण जौहर बॉलीवुड में बिंदास बातें करने के लिए जाने जाते हैं। और उनकी बिंदास बातें हमेशा कुछ ना कुछ कंट्रोवर्सी खड़ी कर ही देती हैं। अब नो फिल्टर नेहा पर करण जौहर ने खुलासा किया कि वो दिन में तीन बार अपनी अंडरवियर क्यों बदलते हैं। और उनकी बात सुनकर नेहा धूपिया ठहाके मार कर कर हंसने लगीं।

नेहा ने करण से पूछा कि हाल ही के यूरोप टूर पर वो 14 बैग्स के साथ एयरपोर्ट पर देखे गए थे। इतना सामान इंसान तब ले जाता है जब वो देश बदल रहा होता है और शिफ्ट कर रहा होता है। इस पर करण ने बताया कि मैं 3 दिन के लिए लंदन जाने वाला था और वहां का मौसम अजीब था।

karan-johar-reveals-why-he-changes-underwear-thrice-day-on-no-filter-neha

करण ने बताया कि उस समय लंदन में ठंड जाने वाली थी और गरमी आने वाली थी इसलिए मैं कन्फ्यूज़ था कि गर्म कपड़े रखूं, ठंडे कपड़े रखूं, हल्के कपड़े रखूं। इसके बाद करण जौहर ने बताया कि मैं अपने साथ अंडरगार्मेंट्स भी काफी रखता हूं क्योंकि उन्हें धोने का समय नहीं होता है।

अब आता है करण जौहर का असली पंच। उन्होंने बताया कि मैं दिन में तीन बार अंडरवियर बदलता हूं। क्योंकि मुझे लगता है कि मेरे शरीर के अंग दिन भर एक ही कपड़े में रहेंगे तो कैसा लगेगा उन्हें। मुझे उनके लिए बहुत मायूसी लगती है। इसलिए मैं दिन में तीन बार अंडरवियर बदलता हूं। उनकी ये बातें सुनकर नेहा धूपिया ठहाके मार कर हंसने लगी।

वैसे पहली बार नहीं है कि करण जौहर ने कुछ अजब अनोखा बोला है। पहले भी अपनी किताब अनसूटेबल बॉय में करण ने सेक्स के बारे बिंदास होकर कुछ बातें कुबूल की हैं। देखिए करण जौहर के कुछ Confessions -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X