'दोस्ताना 2' से कार्तिक आर्यन OUT अक्षय कुमार IN, करण जौहर ने मांगी मदद- करोड़ों रुपये लगे दांव पर!

करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 इन दिनों खासा चर्चा में रही। दोस्ताना 2 से कार्तिक आर्यन बाहर हो गए हैं। इसके बाद से कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच खट्टास की खबरें भी सामने आई। धर्मा प्रोडक्शन ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया जिसमें उन्होंने बताया कि अब वह इस फिल्म के लिए नए सिरे से कास्टिंग करने वाले हैं। लेकिन अब जो गॉसिप्स सामने आ रहे हैं वह चौंकाने वाले हैं।

स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोस्ताना 2 के लिए करण जौहर ने अक्षय कुमार से मदद मांगी है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि करण जौहर ने अक्षय कुमार से फिल्म दोस्ताना 2 को ज्वाइन करने के लिए रिक्वेस्ट की है।

karan johar

गॉसिप्स ये भी हैं कि करण जौहर अपनी फिल्म दोस्ताना 2 को बढ़िया तरीके से बनाना चाहते हैं इसीलिए वह अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार को इस फिल्म में उतारना चाहते हैं। वह इसके लिए लीड रोल को देखते हुए कुछ बदलाव भी स्क्रिप्ट में करने को तैयार हैं। लेकिन फिलहाल इस तरह की सिर्फ गॉसिप्स जारी है, अभी इस फिल्म को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है।

तो क्या जाह्नवी कपूर और अक्षय की बनेगी जोड़ी

तो क्या जाह्नवी कपूर और अक्षय की बनेगी जोड़ी

दोस्ताना 2 की लीड कास्ट कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर थे। कार्तिक आर्यन के बाहर होने के बाद अब अक्षय कुमार का नाम जुड़ रहा है। अगर ये रिपोर्ट्स सही निकली तो इसका मतलब ये होगा कि जाह्नवी कपूर और अक्षय कुमार की जोड़ी देखने को मिलेगी।

विक्की कौशल और राजकुमार राव का भी जुड़ा नाम

विक्की कौशल और राजकुमार राव का भी जुड़ा नाम

कुछ दिन पहले रिपोर्ट्स में ये अफवाहें भी सामने आई थीं कि कार्तिक आर्यन की जगह विक्की कौशल या फिर राजकुमार राव को लिया जा सकता है।

दोस्ताना 2 पर धर्मा प्रोडक्शन ने क्या कहा था

दोस्ताना 2 पर धर्मा प्रोडक्शन ने क्या कहा था

दोस्ताना 2 पर कार्तिक आर्यन के बाहर होने के बाद तरह तरह की खबरें चलीं। जिसके बाद धर्मा प्रोडक्शन ने बयान जारी किया। उनका कहना है कि कुछ प्रोफेशनल स्थितियों के चलते वह चुप्पी साध रहे हैं। दोस्ताना 2 की फिर से कास्टिंग की जाएगी। जिसे कॉलिन डी कुन्हा द्वारा डायरेक्ट किया जाएगा।

 करोड़ों रुपये दोस्ताना 2 पर हो चुका था खर्च

करोड़ों रुपये दोस्ताना 2 पर हो चुका था खर्च

रिपोर्ट्स की मानें तो दोस्ताना 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी थी। इस फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका था जिसे पूरा करने में करोड़ों रुपये का खर्चा आया था।

 करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच आई दरार

करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच आई दरार

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि कार्तिक आर्यन के डेट्स को लेकर नखरें थे। दोनों के बीच क्रिएटिव डिफरेंस हैं, जिसके चलते दोनों के बीच नोकझोंक बढ़ गई। कहा तो ये भी जा रहा है कि अब धर्मा प्रोडक्शन और कार्तिक आर्यन कभी साथ में काम नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X