गौरी खान के चलते करण ने भी प्रियंका का साथ छोड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 'अग्निपथ' की सफलता का जश्न मना रहीं हैं। लेकिन इसकी सफलता के रंग में भंग डालने के लिए एक बुरी खबर है कि करण जौहर अब प्रियंका को अपनी आने वाली फिल्मों में ना लेने का फैसला किया है।
सूत्रों की माने तो प्रियंका ने करण जौहर की एक फिल्म साइन की थी जिसके लिए उन्हें प्रोड्यूसर डायरेक्टर की तरफ से अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा है। इसी के साथ ही सूत्र की माने तो करण जौहर का शाहरूख की वाइफ गौरी खान से को निराश नहीं करना चाहते इसी के चलते वो प्रियंका से किनारा कर रहे हैं।
इधर प्रियंका इन दिनों सभी से कहती फिर रहीं थीं कि करण ने उन्हें अपने अगले फिल्म के लिए साइन कर लिया है जिसके बाद वो इस एक्ट्रेस से दुखी हो गए। इसके चलते करण ने प्रियंका को अपनी फिल्मों से अलग रखने का फैसला कर लिया है।
खबर आई है कि करण अपनी अगली फिल्म 'अग्निपथ' के डायरेक्टर करण मल्होत्रा के साथ ही बनाने की योजना बना रहे हैं और अभी फिल्म के लिए किसी एक्ट्रेस को साइन नहीं किया है क्योंकि वो अभी तक स्क्रिप्ट पर ही काम कर रहे हैं।
जिसके चलते करण प्रियंका से खासे नाराज हो गए है। लेकिन इसके बाद भी वह सबसे यही कहती फिर रही हैं कि करण की अगली फिल्म में भी वो ही लीड हिरोइन होंगी।


Click it and Unblock the Notifications