सलमान के फिल्म छोड़ते ही इस सुपरस्टार की एंट्री अब तो सीधा BAWAAL होगा!
हाल ही में खबरें थीं कि करण जौहर और सलमान खान शायद फिर से साथ आ सकते हैं लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। वजह थी, सलमान का करण जौहर - अक्षय कुमार की केसरी को बीच में ही छोड़ देना। कारण था, करण का आयुष के करियर पर ध्यान ना देना।
अब सलमान के धर्मा प्रोडक्शन्स से बाहर जाते ही, अभिषेक बच्चन की एंट्री हो चुकी है। खबर है कि अभिषेक बच्चन, इस समय करण जौहर की लिस्ट में टॉप पर हैं और करण उनका करियर बनाने में लग गए हैं।

जी हां, खबर है कि करण जौहर ने ठान ली है कि अभिषेक बच्चन का करियर वापस ट्रैक पर लाकर ही रहेंगे। अब ऐसा होता है या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा।
फिलहाल, अभिषेक बच्चन अनुराग कश्यप की मनमर्ज़ियां में काम कर रहे हैं। दिलचस्प ये है कि अनुराग कश्यप और सलमान खान के बीच का प्रेम भी जगज़ाहिर है।
तो ऐसे में करण जौहर और अनुराग कश्यप मिलकर अभिषेक बच्चन का करियर वापस ट्रैक पर लाते हैं या नहीं, इसका इंतज़ार सबको रहेगा।
ये फिल्में, अभिषेक बच्चन का करियर पलट सकती हैं। सलमान से लेकर आमिर तक को ये सेकंड चांस मिल चुका है।


Click it and Unblock the Notifications
