E.P.I.C. एक साथ चार सुपरस्टार्स ने एक ही फिल्म के लिए कर दी है हां!
करण जौहर मल्टीस्टारर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं और इस बार की उनकी प्लानिंग और भी शानदार लग रही है। एक ही फिल्म में चार बड़े स्टार्स को एक साथ लाना अब काफी मुश्किल काम है।
कभी सोचा है, एक ही फिल्म में रणबीर कपूर, शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ! अब आपने नहीं सोचा तो क्या हुआ लेकिन करण जौहर ने ऐसा सोच लिया है।
और अब जब करण जौहर ने सोच ही लिया है तो जल्द ही कोई ना कोई आधिरकारिक घोषणा हो ही जाएगी। लेकिन ये कास्ट जितनी शानदार है उतनी ही ज़रूरतमंद भी और इसलिए लोगों का ध्यान इस कास्ट की तरफ जा रहा है।

माना जा रहा है कि इस फिल्म की प्लानिंग करण जौहर काफी समय से कर रहे हैं और चारों ही एक्टर्स से इस बारे में बात हो चुकी है और चारों ही एक्टर्स ने फिल्म को हां करने का मन बना लिया है।
देखा जाए तो चारों के पास ज़्यादा ऑप्शन नहीं है। जहां शाहरूख, रणबीर और कैटरीना को एक अदद हिट की ज़रूरत है वहीं दीपिका पादुकोण का हॉलीवुड जाना उन्हें बॉलीवुड में खाली कर चुका है।
अब देखना है कि करण जौहर का ये प्रोजेक्ट शुरू होता है या फिर इन 10 प्रोजेक्ट्स की तरह हवा में लटका रह जाता है!


Click it and Unblock the Notifications