''उसने शाहरूख खान जितनी फीस मांगी.. तो मैंने फिल्म से निकाल दिया.. ''
अपनी बॉयोग्राफी में करण जौहर ने अपनी और करीना कपूर के बीच की लड़ाई का भी खुलासा किया है। यहां जानें क्यों हुई दोनों के बीच लड़ाई।
निर्माता- निर्देशक करण जौहर ने अपनी बॉयोग्राफी में खुलासा किया कि उन्होंने करीना कपूर को फिल्म 'कल हो ना हो' ऑफर की थी। लेकिन करीना ने शर्त रखी कि उन्हें शाहरूख खान जितनी फीस चाहिए। लिहाजा, करण ने करीना को आउट कर प्रीति ज़िंटा को फाइनल कर लिया।
''और मुझे उसी वक्त शाहरूख खान से प्यार हो गया....''
करीना कपूर से अपनी लड़ाई को लेकर करण जौहर ने काफी बातें की हैं। किस तरह छोटी सी बात इतनी बढ़ गई कि दोनों सितारों ने लगभग एक साल तक बात नहीं की।

वहीं, करण जौहर ने इस किताब में यह भी माना कि बीच में उनके और शाहरूख खान के रिश्ते में भी खटास आई थी। लेकिन दोनों ने समय रहते अपनी दोस्ती को गलतफहमी पर हावी नहीं होने दिया।


Click it and Unblock the Notifications