''मैनें घुटने टेके.. आंखों में आंसू लाकर कहा- प्लीज सलमान.. ऐसा मत करो..''

By Neeti

जी हां, यह कोई फिल्मी बात नहीं, बल्कि ऐसा कुछ हुआ था करण जौहर और सलमान खान के बीच। वक्त था फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की शूटिंग का। हाल ही में करण जौहर ने फिल्म से जुड़ी एक मजेदार कहानी शेयर की है, जिसे सुनकर आप हंसते रह जाएंगे।

करण ने बताया- मैं चंकी पांडे की पार्टी में सलमान से मिला। वह मेरे पास आया और उसने कहा कि, मैंने सुना है तुम कुछ कुछ होता शुरू कर रहे हो। सलमान की बहन अलवीरा और मैं काफी अच्छे दोस्त थे.. और हैं। बहरहाल, सलमान ने मुझे कहा कि अगली दिन आकर मैं उसे फिल्म की कहानी सुनाऊं..

karan johar

अगले दिन मैं सलमान खान से मिलने गया। उसने फिल्म का फर्स्ट हाफ सुना। फर्स्ट हाफ में सलमान का इंट्रो भी नहीं है.. फिर भी उसने कहा कि मैं फिल्म कर रहा हूं.. मैनें सलमान को पूरे जोश- उत्साह के साथ स्क्रिप्ट सुनाई थी।

मैंने सलमान से कहा कि तुम तो फिल्म के सेकेंड हाफ में हो। तो सलमान ने कहा- कोई फर्क नहीं पड़ता.. मैं तुम्हारी फिल्म कर रहा हूं। मैं तुम्हारे पिता से बहुत प्यार करता हूं, और तुमने तरह स्क्रिप्ट सुनाई, मुझे बहुत अच्छा लगा। करण ने कहा कि, सलमान ने यह फिल्म करण की वजह से नहीं, बल्कि यश जौहर की वजह से की थी।

बहरहाल, फिर दिन आया कुछ कुछ होता है में सलमान की एंट्री शूटिंग का.. यानि की गाना- साजन जी घर आए। करण जौहर ने बताया कि उस वक्त सलमान फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग से आया था और सफेद रंग की फटी जीन्स और टीशर्ट पहन रखी थी।

सेट पूरा तैयार था, सलमान का सूट तैयार था, लेकिन तभी अचानक सलमान ने कहा- हे करण, मेरे पास एक आइडिया है.. मैं यही जींस टीशर्ट में एंट्री करता हूं.. आजतक ऐसा किसी दूल्हे ने नहीं किया..यह स्टाइल ट्रैंड बन जाएगा। लोग पागल हो जाएंगे।

मुझे अब लगता है कि शायद सलमान मजाक कर रहा था। लेकिन उस वक्त मैं बाहर गया और मैंने सलमान से कहा- प्लीज मेरी पहली फिल्म के साथ ऐसा मत करो.. तुम यह ब्लैक सूूट पहनो.. यह भी बहुत अच्छा है।

करण जौहर ने कहा कि सलमान जैसा बड़ा सितारा मेरी फिल्म में था। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है। मैं पूरा फिल्मी हो चुका था, मैंने आंसूओं के साथ सलमान से कहा कि प्लीज वह फटी जीन्स- टीशर्स बदल ले।

और आखिरकार सलमान खान ने करण जौहर की बात मान ही ली.. हम्म.. लेकिन कोई शक नहीं कि वह कहानी काफी दिलचस्प है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X