..................... क्या बनेगी आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की 'प्रेम कहानी'? करण जौहर की ओर से सामने आया बयान | Karan Johar on Rumours Of Ranveer Singh-Alia Bhatt Prem Kahani says reports - Hindi Filmibeat

क्या बनेगी आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की 'प्रेम कहानी'? करण जौहर की ओर से सामने आया बयान !

बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर की अपकमिंग फ़िल्म को लेकर क़यास लगाए जा रहे हैं वे जल्द ही 'प्रेम कहानी' नाम से हल्की फुल्की रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म का डायरेक्शन कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था करण जौहर की इस फ़िल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।

इस ख़बर के सामने आने के बाद रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के फ़ैन्स काफ़ी खुश हो गए थे। अब इस ख़बर के बारे में जो अपडेट सामने आ रहा है उससे फ़ैन्स मायूस हो सकते हैं। करण जौहर ने इस ख़बर को अफ़वाह बता कर खरीं कर दिया है।

 Karan Johar

करण जौहर से जुड़ी क़रीबी सूत्र के हवाले से स्पॉटबॉय में छपी लेटेस्ट रिपोर्ट में इस खबर को अफ़वाह बताया गया है। इसके साथ ही इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि करण जौहर इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अपकमिंग फ़िल्म 'ब्रह्मास्त्र' को पूरा करने पर ध्यान दे रहे हैं।

जो पिछले कुछ समय से रिलीज़ के लिए इंतज़ार कर रही है। इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फ़िलहाल करण जौहर किसी फ़िल्म के निर्देशन की प्लानिंग नहीं कर रहे हैं।

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, करण जौहर की अपकमिंग फ़िल्मों में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ़ की अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी' भी रिलीज़ का इंतज़ार कर रही है। इसके साथ ही वह अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' से भी जुड़े हैं। इन दोनों फ़िल्मों के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म 'शेरशाह' भी बना रहे हैं।

आलिया भट्ट की बात करें तो वह आरआरआर, गंगूबाई काठियावाड़ी और ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। वहीं रणवीर सिंह की 83 जल्द ही रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X