20 साल बाद ब्लॉकबस्टर सीक्वल, चौंकाने वाला बयान, तीन सुपरस्टार भी फाइनल!
हाल ही में कई बड़ी फिल्मों को लेकर एनाउंसमेंट का दौर जारी है। वहीं देखा जाए तो इन दिनों बॉलीवुड में सीक्वल का ट्रेंड चल निकला है। कई सीक्वल फिल्में आ चुकी हैं तो कईयों की ताबड़तोड़ एनाउंसमेंट हो रही हैं। हाल ही में एक ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल की खबरें जबरदस्त वायरल हो रही हैं। ये खबरें तब वायरल हुई जब फिल्म मेकर ने इसकी स्टार कास्ट को लेकर बयान दे डाला। हालांकि न तो अभी फिल्म बन रही है और न ही स्टार कास्ट फाइनल की जा रही है।
[Dabangg 3 को लेकर एक और बड़ी खबर, लटक सकती है फिल्म, ये तय नहीं कर पा रहे सलमान खान]
दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि हाल ही में निर्माता करण जौहर ने अपने एक रेडियो शो पर एक सवाल का जवाब देते हुए अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म कुछ कुछ होता है के सीक्वल को लेकर बड़ा बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि अगर वे कुछ-कुछ होता है 2 बनाएंगे तो उनमें बतौर लीड स्टार्स रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और जाह्नवी कपूर को लेंगे। वहीं करण जौहर के इस जवाब से मालूम होता है कि उनके दिमाग में कुछ-कुछ होता है 2 को लेकर काफी प्लान हैं अगर ऐसा हुआ तो ऑडिएंस को ब्लॉकबस्टर सीक्वल जरूर मिल सकता है।

बहरहाल, आपको बता दें ये कोई एनाउंसमेंट नहीं है बस यूं ही सवाल का जवाब भर है। हालांकि बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल फिल्मों का दौर जारी है। तो इसी बात पर आगे जानें आने वाली सीक्वल फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications