नेपोटिज्म विवादों के बीच- इन चार सितारों के साथ करण जौहर कर रहे हैं अगली फिल्म की तैयारी?

नेपोटिज्म को लेकर बॉलीवुड में हवा एक बार फिर गर्म है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में इनसाइडर और आउटसाइडर को लेकर जो जंग छिड़ा है, वो अब किसी से छिपा नहीं है। खासकर इसमें करण जौहर का नाम काफी ऊपर लिया जा रहा है। वहीं, अफवाहें हैं कि इस बीच करण जौहर अपनी अगली फिल्म की तैयारी में भी लग चुके हैं।

इस फिल्म में बतौर कलाकार अनिल कपूर, नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी दिखेंगे। ये सभी कलाकार हाल ही में करण के धर्मा प्रोडक्शन से निकलते देखे गए थे। जिसके बाद रिपोर्ट्स आई कि फिल्म के प्री- प्रोडक्शन पर काम शुरु हो चुका है।

Karan Johar

यदि कोरोना का प्रभाव कम हुआ तो मुंबई में फिल्म अक्टूबर या नवंबर में फ्लोर पर जाएगी। यह एक कॉमेडी ड्रामा होगी, जिसके निर्देशन का जिम्मा राज मेहता उठाएंगे। बता दें, राज मेहता ने धर्मा प्रोडक्शन की पिछली फिल्म 'गुज न्यूज' का निर्देशन किया था।

हालांकि फिलहाल इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल वरुण धवन जहां 'कूली नंबर 1' के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वहीं कियारा आडवाणी की 'लक्ष्मी बम' ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। कोई शक नहीं कि यदि धर्मा की यह फिल्म आगे बढ़ती है, तो काफी बेहतरीन बनेगी। अनिल कपूर और नीतू कपूर को साथ देखना दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X