..................... Karan Johar misses best friend Shahrukh Khan's New Year party | Salman Khan | सल्लू के चलते शाहरूख की पार्टी से करण जौहर गायब - Hindi Filmibeat

सल्लू के चलते शाहरूख की पार्टी से करण जौहर गायब

Shahrukh Khan, Karan Johar
शाहरूख खान और करण जौहर की दोस्ती को लेकर बॉलीवुड में तमाम तरह की बातें होती हैं। कोई इन्हें बेस्ट फ्रेंड बताता है तो किसी की नजर में यह दोस्ती नहीं बल्कि कुछ और ही रिश्ता है, खैर इस विषय पर बात फिर कभी। आज दोनों की दोस्ती में लगता है कि दूरियां आ गयी हैं तभी तो करण जौहर शाहरूख की पार्टी से गायब ही रहे।

दरअसल दुबई में 31 दिसंबर की रात को शाहरूख ने न्यूईयर पार्टी रखी थी लेकिन इस पार्टी में उनके हर दिल अजीज करण जौहर नदारद रहे वो भी दुबई में होते हुए भी। इसके पीछे फिल्मी पंडितों का कहना है कि दुबई में एक ही दिन शाहरूख और सलमान दोनों ने न्यूईयर पार्टी रखी थी।

दोनों ने ही करण को बुलाया था लेकिन करण मियां किसी की पार्टी में नहीं पहुंचे। वजह साफ है कि शाहरूख या सलमान किसी एक की पार्टी में पहुंचकर करण किसी भी बवाल को जन्म नही देने वाले थे। इसलिए उन्होंने मामले की दिशा ही बदल दी ,सो वो किसी की भी पार्टी में नहीं पहुंचे।

खैर अभी इस मसले पर करण का जवाब आना बाकी है, देखते हैं कि वो क्या जवाब देते हैं? लेकिन इतना तो तय है कि किंग खान को करण जौहर का ना आना पच नहीं रहा होगा।

तो वहीं सल्लू मियां दोनों के बीच की दूरी को देखकर मन ही मन मुस्कुरा रहे होंगे। वैसे खबर यह भी है कि करण बहुत जल्द सलमान को लेकर एक फिल्म बनाने वाले हैं, अगर ऐसा होता है तो वाकई में किंग खान के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X