'शुद्धि बन रही है, बन रही थी और बन कर रहेगी!"

[गपशप] अजय देवगन ने शिवाय का टीज़र रिलीज़ करके सलमान खान की शुद्धि का प्लान चौपट किया इसमें तो कोई दो राय नहीं है और इस बात से करण जौहर को काफी फर्क पड़ा है, ये हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान साबित हुआ। करण जौहर ने शुद्धि के बारे में सवाल पूछे जाने पर अजय देवगन पर बहुत करारा वार किया।

shuddhi

करण जौहर का कहना था कि शुद्धि बन रही थी, बन रही है और बन कर रहेगी। अब उन्होंने जब फिल्म की स्टारकास्ट का ऐलान लोगों को कर दिया है तब भी लोग उनसे यही सवाल पूछ रहे हैं। ऐसे में करण का कहना था कि लगता है मुझे फिल्म की रिलीज़ से महीनों पहले ही कोई ट्रेलर या पोस्टर निकाल देना चाहिए। तभी लोग मानेंगे कि फिल्म बन रही है।

[POSTERS: अजय देवगन का 'शिवाय' लुक देख कैंसिल हुई सलमान की शुद्धि?]

कुछ समझे? अरे करण जौहर ने बड़े शातिर तरीके से अजय देवगन पर अपनी भड़ास निकाली जिन्होंने शिवाय की रिलीज़ से दो साल पहले ही फिल्म का पोस्टर रिलीज़ कर दिया है। अगर गपशप गली की मानें तो शिवाय अमीष त्रिपाठी की नॉवेल The immortals of melluha पर बन रही थी जबकि शुद्धि का प्लॉट भी कुछ ऐसा ही था।

ऐसे में जब अजय देवगन ने शिवाय का लुक रिलीज़ कर दिया तो करण जौहर को आनन फानन में शुद्धि में काफी बदलाव करने पड़े और फाइनली सलमान खान को फिल्म छोड़नी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X