जॉन चले सलमान की राह

'जिस्म' और 'धूम' के बाद अब लगता है कि जान को अभिनय करना आ गया है, अब वो फिल्म 'दोस्ताना' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में उनकी जोड़ी बनी है अभिषेक के साथ।
जी हां! कहने को इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी है लेकिन उनका काम हीरोइन का नहीं है क्योंकि यह फिल्म समलैंगिक विषय पर आधारित है।
अपने अंग प्रदर्शन को लेकर जान ने कहा कि वो माडल है और अंग प्रदर्शन उनके व्यवसाय का हिस्सा है इसलिए इतना हो हल्ला मचाने की जरूरत नहीं है।
गौरतलब हो कि एक चैनल ने तो जान के बारें में यहा तक कह डाला कि उन्होंने अपने अंग प्रदर्शन से सलमान को नाराज कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications