संजय दत्त से इंप्रेस करण जौहर

इन दिनों संजय दत्त करण की फिल्म अग्निपथ की शूटिंग कर रहे हैं। करण के लिए ये बड़ा महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट है और फिल्म की शूटिंग देर-देर रात तक चलती रहती है। फिल्म की शूटिंग देर रात खत्म होती है और सुबह जल्दी शुरू हो जाती है।
बावजूद इसके मात्र संजय दत्त ही एक ऐसे अभिनेता हैं जो शूटिंग से देर रात लौटते के बावजूद सुबह हमेशा सेट पर टाईम पर पहुंच जाते हैं। संजय बाबा की इस मुस्तैदी से करण जौहर बड़े खुश हो गये हैं और अब दूसरे लोगों को भी संजय दत्त की तरह बनने की सीख देते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications