रणबीर के बद्तमीज दिल को संभालते फिर रहे हैं करन जौहर!
करन जौहर जो कि प्यार, रिश्तों और एहसासों को बहुत ही खूबसूरत तरीके से अपनी फिल्मों में दिखाते हैं वो रियल लाइफ में भी आजकल कुछ ऐसा ही करते दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के रिश्ते को मंजिल तक पहुंचाने के लिए करन जौहर काफी प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में करन जौहर ने यूं ही अपने घर पर एक पार्टी रखी जिसमें हर बार की तरह कैटरीना कैफ और रणबीर भी शामिल हुए। इस बार तो रणबीर और कैट एक साथ ही पार्टी में आए भी।

रणबीर इस बार कैमरा देखकर बिल्कुल भी घबराए नहीं और ना ही उन्होंने किसी तरह की नाराजगी जताइ, बल्कि बगल में कैटरीना को बिठाए रणबीर काफी खुश दिखे और उन्होंने कैमरामैन को देखकर आंख भी मारी। कैटरीना भी बड़े ही आराम से बैठी रहीं और किसी तरह का कोई रिएक्शन उन्होंने नहीं दिया। ये तीसरी बार था जब कैटरीना और रणबीर करन जौहर की पार्टी में नज़र आए हैं। इससे पहले करन जौहर के जन्मदिन की पार्टी के दौरान और उसके बाद 2 स्टेट्स की सफलता के दौरान भी करन जौहर की पार्टी में रणबीर व कैटरीना नज़र आए थे।
खास बात ये है कि पहले भी ऐसा हुआ है कि करन जौहर के करीबी दोस्त बादशाह खान जो कि कैटरीना कैफ के भी बेहद करीबी दोस्त हैं, मौजूद नहीं थे और उनकी गैर मौजूदगी में उनकी पत्नी गौरी खान करन जौहर की पार्टियों में शिरकत करती नज़र आईं। इस बार भी ऐसा ही हुा। खैर सोचने वाली बात तो ये है कि कैटरीना या रणबीर किसी को भी अभी तक करन जौहर ने अपनी फिल्मों में कास्ट नहीं किया है। लेकिन इसके बावजूद ये दोनों करन की पार्टियों में साथ साथ ही नज़र आते हैं।
तो कहीं ऐसा तो नहीं कि करन जौहर नये सितारों के मेंटर बनने के साथ ही साथ सितारों के लव अफेयर्स के मामलों में भी उनके मेंटर बन रहे हैं। वैसे भी करन जौहर भले ही अपनी निजी जिंदगी में किसी रिलेशनशिप में ना हों लेकिन रिश्तों की समझ उन्हें काफी अच्छी तरह से है। तो देखते हैं रणबीर और कैटरीना कै मेंटर बनकर उनकी लव स्टोरी को कितना सफल बनाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications