LOCK: करन जौहर ने फाइनल की राम लखन 2 की कास्ट, माधुरी की तलाश जारी
ये तो सब ही को पता है कि करन जौहर ने रोहित शेट्टी के साथ हाथ मिलाया है और दोनों मिलकर राम लखन का रीमेक प्लान कर रहे हैं। जहां अर्जुन कपूर के राम के रोल के लिए फाइनल कर लिया गया था वहीं अब रणवीर सिंह को लखन के रोल के लिए लॉक कर दिया गया है।
गौरतलब है कि इस फिल्म में जैकी श्रॉफ के रोल के लिए हमेशा से अर्जुन कपूर फाइनल थे लेकिन लखन के रोल के लिए रणवीर सिंह और रणबीर कपूर में संशय था। इसके बाद करण जौहर की शुद्धि छोड़कर संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी को तवज्जो देने के लिए रणवीर से करन नाराज़ भी थे।
ALSO READ:रणवीर-अनुष्का ने सिखाए 10 rules
वहीं फिल्म में डिंपल कपाड़िया के किरदार के लिए बॉलीवुड की नई वंडर गर्ल जैकलीन फर्नांडीज़ को भी लगभग फाइनल कर लिया गया है। अब बात फंसी है माधुरी दीक्षित के किरदार के लिए। पर हमें पता है कि करण को दीपिका पादुकोण से अच्छी कोई चॉइस नहीं लगेगी!


Click it and Unblock the Notifications